राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में दौराला के मंडौरा गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान खेतों पर पहुंचकर किसानों को ड्रोन उड़ाकर सजीव प्रदर्शन दिखाया गया। गोष्ठी में अतिथि रिसर्च एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन डॉ. विजय सिंह ठाकुर रहे। गोष्ठी गन्ना आधारित आईपीएम मॉडल गांव विकास परियोजना के अंतर्गत आयोजित की गई। डॉ. विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य गन्ना उत्पादक किसानों को समेकित नाशीजीव प्रबंधन तकनीकों से परिचित कराना है।