फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हादसो का कारण बन रही अवैध पार्किंग, अब तक हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं

डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Jul 2025 05:43 PM IST

सरूरपुर में सरधना-बिनौली मार्ग स्थित खिवाई पुलिस चेक पोस्ट के सामने सड़क पर अवैध पार्किंग लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। खिवाई मोड़ के पास स्थित एक फैक्ट्री के लोडर वाहन बड़ी संख्या में रोड के किनारे खड़े रहते हैं, जिससे मार्ग संकरा हो जाता है और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वाहन चालकों को अचानक खड़े लोडरों की वजह से ब्रेक लगानी पड़ती है, जिससे टकराव की स्थिति बन जाती है। रोड पर खड़े वाहनों कारण आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी महताब, कुलदीप, पवन, सूरज, आस मोहम्मद, कासिम ने बताया कि यह रोड मेरठ व बागपत दोनों जिलों को जोड़ने वाला प्रमुख रोड है। इस रोड से बड़ी संख्या में माल वाहन व राहगीर गुजरते है। पुलिस चेक पोस्ट होने के बावजूद इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर पार्किंग का स्थान मौजूद है। फिर वाहन चालक रोड पर ही वाहन पार्किंग करते है। जिस कारण यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से नही चल पाती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन व परिवहन विभाग से अवैध पार्किंग पर तत्काल रोक लगाने और फैक्ट्री प्रबंधन को वाहन परिसर के भीतर खड़े करने के निर्देश देने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें