फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में आयोजित एनएसएस शिविर में दिया गयाउममतनज महिला सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश

Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Mar 2026 05:57 PM IST

हस्तिनापुर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय रात्रि विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ हुई। दिनभर चले कार्यक्रमों में स्वयंसेवियों ने अनुशासन और सक्रिय सहभागिता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी ओमपाल सिंह पंवार उपस्थित रहे। उन्होंने “महिला सुरक्षा में पुलिस की भूमिका” विषय पर छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस से मदद लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रो. अनिल पवार ने शिविर में हो रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना की और स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया। सायंकालीन सत्र में देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें