फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फर्जी लोन के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, युवती समेत 8 गिरफ्तार

Dimple Sirohi Updated Tue, 26 May 2026 04:28 PM IST

बागपत पुलिस ने फर्जी लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक युवती समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर आसान और त्वरित लोन के फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को जाल में फंसाते थे और प्रोसेसिंग फीस, रजिस्ट्रेशन व अन्य शुल्कों के नाम पर रकम वसूलकर ठगी करते थे। मामले का खुलासा पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और ठगी की अन्य घटनाओं की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें