फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम की छत पर लगे 5जी टावर से लाखों की डिवाइस चोरी

डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Jul 2025 01:24 PM IST

मेरठ के परतापुर में रिठानी में दिल्ली रोड स्थित श्रीराम इलैक्ट्रानिक्स शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगे एयरटेल कंपनी के 5जी टावर से चोरों ने तीन लाख की कीमत की रिमोट रेडियो डिवाइस आरआरयू चोरी की ली। कंपनी के नेटवर्क कनैक्शन कट जाने की जानकारी पर टैक्निशियन पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें कार सवार तीन युवक बराबर की दुकान की छत के रास्ते शोरूम में जाते दिखाई दिए। रिठानी निवासी अमन दीक्षित का दिल्ली रोड पर श्रीराम इलैक्ट्रानिक्स नाम से शोरूम है शोरूम की तीसरी मंजिल पर एयरटेल कंपनी का 5जी टावर लगा है। रविवार रात डेढ बजे चार युवक कार से पहुंचे और बराबर में स्थित बबलू दीक्षित के मकान की छत पर चढकर शोरूम की छत पर पहुंचे। चोरों ने लोहा काटने की मशीन से काटकर एयरटेल टावर पर लगी आरआरयू डिवाईस चोरी कर ली। इसके बाद चोर छत के रास्ते नीचे उतरे और गाडी में बैठकर निकल गए। टावर से डिवाइज निकलने के बाद एयरटेल कंपनी के नेटवर्क गायब हो गए। उपभोगताओं की शिकायत कंपनी के मुख्यालय पहुंची तो टेक्निशियन जोगेंद्र सिंह मौके पर जांच के लिए भेजा गया। टावर से डिवाइज गायब देखकर जोगेंद्र ने कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल की मौके पर आरी के ब्लेड और लोहा काटने की मशीन का ब्लेड पडा मिला। टैक्निशियन जोगेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की गई आरआरयू डिवाइज की कीमत तीन लाख रूपये है। पुलिस शोरूम और बराबर की दुकान पर लगे सीसीटीवी केमरों फुटेज से चोरों की पहचान करने में जुटी है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सीसीटीवी से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है उन्हें जल्द पकड लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें