फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आयुष मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी खराब, धक्का लगाते रहे जवान, बिना एस्कॉर्ट ही चले गए मंत्री

डिंपल सिरोही Updated Tue, 08 Jul 2025 05:19 PM IST

सरकार के आयुष मंत्री की एस्कॉर्ट में बड़ी लापरवाही सामने आई। पुलिस लाइन से आई आयुष मंत्री के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी खराब हो गई। काफी देर तक पुलिस के जवान गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश में लगे रहे। यहां तक कि पुलिसकर्मियों ने एस्कॉर्ट गाड़ी में धक्का भी लगाया, लेकिन गाड़ी चालू नहीं हुई। सर्किट हाउस के आयुष मंत्री गाड़ी स्टार्ट होने का इंतज़ार करते रहे। लंबा धक्का लगाने के बाद भी जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई, तो आयुष मंत्री को बिना एस्कॉर्ट गाड़ी के ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। दरअसल आयुष मंत्री मंगलवार को कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ दौरे पर आए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें