मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे व्यापारियों के धरना प्रदर्शन के दौरान धरना स्थल के पास ही भट्टी चढ़ाई गई और वहीं कढ़ी चावल बनाकर व्यापारियों को बांटा गया। व्यापारियों का कहना है कि अनिश्चितकालीन धरने के चलते उनका खाना भी यहीं होगा और सड़क पर ही रहकर वो अपना विराध जताते रहेंगे। इस दौरान कई राहगीरों ने भी कढ़ी चावल खाए।