मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में मेडनोवा शैक्षिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह एक इंटीग्रेटेड वर्कशॉप थी, जिसमें डर्मेटोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। वर्कशॉप का उद्देश्य चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों को त्वचा रोगों एवं कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अक्षिता त्यागी ने डर्मेटोस्कॉपी और केमिकल पीलिंग से संबंधित तकनीकों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को त्वचा रोगों की पहचान, उपचार की नवीन विधियों और कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। वर्कशॉप में व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की समझ विकसित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में डर्मेटोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी के समन्वय से बेहतर उपचार पद्धतियों पर भी चर्चा की गई।