मेरठ। कांवड़ यात्रा में जहां सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी, तो वहीं कांवड़ मोबाइल भी बड़ा रोल निभाएगी। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले एडीजी ज़ोन भानू भास्कर ने कांवड़ मोबाइल बाइक्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कांवड़ मार्ग पर भ्रमण करेंगी और जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां निगरानी रखकर सीधा कंट्रोल रूम से संपर्क साधेंगी।