फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ किया योग

डिंपल सिरोही Updated Sat, 21 Jun 2025 11:31 AM IST

मेरठ में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक सशक्त प्रक्रिया है। यह मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुंचाने का माध्यम बनता है। आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुका है और भारतीय जीवन शैली को वैश्विक मंच पर गौरव प्रदान कर रहा है। वह सरधना चर्च में योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि आप भी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और एक स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील रोहटा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, संगीता दोहरे,राजीव बालियान,आतिर रिज़वी,नरेंद्र खजूरी,विश्वास प्रमुख आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें