फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आंबेडकर जयंती पर निकले भव्य जुलूस, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Apr 2026 04:07 PM IST

मेरठ में मंगलवार को बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में उत्साह के साथ जुलूस और रैलियां निकाली गईं। हजारों लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूसों में डीजे, झंडे, बैनर और सामाजिक समानता के संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिए। युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान शहर के शास्त्री नगर, हापुड़ अड्डा, तेज गाड़ी चौराहा और गढ़ रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर विशाल जुलूस निकाले गए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें