मेरठ। कांवड़ मेले में श्रद्धा और आस्था की तमाम तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इनमें से ही एक तस्वीर बागपत अड्डा दिल्ली रोड पर भी देखने को मिली, जब दिल्ली के रहने वाले भीमा दंडवत कांवड़ लेकर यहां से गुजरे। भीमा ने 15 जून को हरिद्वार की हर की पौड़ी से जल उठाया था, जहां से वो दंडवत करते हुए ही आ रहे हैं। भीमा की दंडवत कांवड़ देख हर कोई चौंक रहा है। अब भीमा शिवरात्रि तक अपने गंतव्य पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।