दिल्ली रोड मेट्रो प्लाजा मारवाड़ी भोज रेस्टोरेंट में संयुक्त व्यापार संघ की टीम के द्वारा अमर उजाला के साथ चुनावी चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा की व्यापारियों को सुरक्षा चाहिए।
महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए इंडस्ट्रियल पार्क फैक्ट्री फ्लेटर्ड कंपलेक्स मल्टीलेवल पार्किंग अधिका निर्माण होना आवश्यक है। बैठक में पवन गर्ग, राजीव गोयल, अंकित गुप्ता, संदीप रेवड़ी, गौरव शर्मा, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, अनिल छाबड़ा, रोहतास प्रजापति आदि रहे।