मेरठ। गढ़ रोड पर सीएम ग्रीड योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण और होटल हारमनी के सामने पुलिया निर्माण का कार्य पिछले काफी समय से चल रहा है। जिसके चलते दोनों और से रोड को समय समय पर बंद भी किया जा रहा है, जबकि एक तरफ की साइड को बैरिकैडिंग लगाकर पूरी तरह से बंद किया हुआ है। इसके चलते एक साइड पर यातायात चल रहा है और रूट डायवर्ट भी है। अब रोज जाम, धूल के गुब्बार और अव्यवस्था के बीच लोग जीवन यापन के लिए मजबूर हैं। शनिवार को भी गढ़ रोड पर सीएम ग्रीड योजना के तहत चल रहे सड़क चौडीकरण और पुलिया निर्माण के चलते निर्माण कार्य जारी रहा। कछुए की चाल से चल रहे इस कार्य से आसपास के लोग तो त्रस्त है ही साथ ही दैनिक यात्रियों आने जाने वाले वाहन चालक भी काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं इस कार्ये के चलते गढ रोड के व्यापारी भी हलकान हो चुके हैं। दिनभर धुल का गुब्बार और जाम से हर कोई परेशान है। लोगों को 5 मिनट का रास्ता 30 मिनट में पूरा करने में लग रहा है। हर किसी के जहन में एक ही सवाल दौड़ रहा है की आखिर कब यह कार्य पूरा होगा और कब इस रोड पर राहत की सांस मिलेगी। चौकाने वाली बात तो यह है कि निर्माण कार्य के चलते दिनभर धूल का गुब्बार रहता था। मीडिया में खबरें प्रकाशित हुई तो धूल न उड़े उसको लेकर छिड़काव किया गया। अब छिड़काव ऐसा किया जा रहा है रोड पर कीचड़ हो गई है। रोज दिनभर में सैकडो दोपहिया वाहन सवार लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही वाकिया शनिवार दोपहर को भी देखने को मिला। दोपहर लगभग एक बजे कई दोपहिया वाहन चालक कीचड़ की वजह से घायल हो गए।