मेरठ। सीलिंग की कार्रवाई से एक रात पहले को सिविल लाइन एएसपी अभिषेक तिवारी पुलिस फोर्स के साथ सेंट्रल मार्केट पहुंचे और व्यापारियों से संवाद स्थापित किया। इस बीच व्यापारियों ने सिविल लाइन से अपनी पीड़ा बताई। उधर एएसपी अभिषेक तिवारी ने व्यापारियों से सीलिंग की कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की।