फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुलदार ने छह वर्षीय अनिकेत को मार डाला, गन्ने के खेत में मिले शरीर के अवशेष

Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Aug 2026 01:11 PM IST

बिजनौर जनपद नजीबाबाद क्षेत्र के खुशहालपुर मड़का उर्फ आरफपुर खजूरी गांव में बुधवार शाम खेलते समय लापता हुए छह वर्षीय अनिकेत उर्फ कालू को गुलदार ने मार डाला। बृहस्पतिवार सुबह गांव से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में बालक के शरीर के अवशेष मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। रातभर तलाश के बाद खेत में मिले अवशेष भूदेव कश्यप का छह वर्षीय पुत्र अनिकेत बुधवार देर शाम खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी रातभर तलाश की। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में बालक के शरीर के अवशेष मिले। गुलदार ने बालक के शरीर के कुछ हिस्से को खा लिया था। ड्रोन से तलाश, पिंजरे लगाने की तैयारी घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी के रेंजर रामकुमार, डिप्टी रेंजर हरगोबिंद सिंह समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ आकांक्षा चौधरी और प्रभारी अमित कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम ड्रोन के माध्यम से गुलदार की लोकेशन तलाश रही है। विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरे लगाने का भी निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में काफी समय से गुलदार दिखाई दे रहा था, लेकिन वन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें