आजाद समाज पार्टी द्वारा बीएसपी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर गंगानगर के कसेरुबक्सर स्थित एक मंडप में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि द्वारा कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश सचिव डॉ. ओमप्रकाश जाटव, जिलाध्यक्ष चरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुनील राणा एडवोकेट, मंडल प्रभारी अमित गुर्जर आदि ने कांशीराम के जीवन और राजनीति के योगदान पर विस्तार से चर्चा की।