फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कृषि विश्वविद्यालय में लगा पूर्व विधायक का शिलापट, कृषि विश्वविद्यालय लाने में थी अहम भूमिका

प्रत्युष शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 11:38 PM IST

मेरठ। मोदीपुरम में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि लाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक स्व. रविंद्र पुंडीर का शिलापट लगा दिया गया। बुधवार को एक प्रतिनिधि मंडल कृषि विवि पहुंचा और कुलपति डॉ. केके सिंह का आभार जताकर धन्यवाद किया। सरधना विधानसभा से तीन बार विधायक रहे प्रो. रविंद्र पुंडीर के प्रयास से मोदीपुरम में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास हुआ था। बुधवार को प्रो. रविंद्र पुंडीर के करीबी रहे पल्लवपुरम व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश गुर्जर, प्रधान राहुल खरे, महकार सैनी, जनेश्वर शर्मा, कृष्ण सैनी, देव चावला, सचिन चौहान, नौराज सिंह, कृष्ण सैनी, संजीव, गौरव आदि विश्वविद्यालय में पहुंचे। प्रतिनिधि मंडल डॉ. केके सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को शिलापट लगाने का धन्यवाद दिया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा जब उत्तर प्रदेश उत्तराखंड का बंटवारा हुआ था, तो एकमात्र पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उत्तराखंड प्रदेश में चला गया था। तब, सरधना से विधायक रहे प्रो. रविंद्र पुंडीर ने विधानसभा में लड़ाई लड़कर मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कराई थी। पूर्व प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति से मांग करते हुए कहा था कि जिस विधायक ने मेरठ को इतनी बड़ी सौगात के रूप में कृषि विश्वविद्यालय दिया, आज उनका शिलान्यास का पत्थर भी गायब है। उसे लगाने की बात कही थी। बुधवार को कुलपति ने विश्वविद्यालय के गेट पर प्रो. रविंद्र पुंडीर का शिलापट लगवा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें