फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बंदर भगाने गया 15 साल का किशोर करंट की चपेट में आया, हालत गंभीर

प्रत्युष शर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 09:09 PM IST

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर 4-सी में बड़ा हादसा हो गया। यहां 15 साल का किशोर बंदर भगाने के चक्कर में करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल शताब्दी नगर सेक्टर 4-सी का रहने वाला 15 वर्षीय नौनी गुप्ता बुधवार को अपने घर की छत पर बंदर भगाने गया था। जैसे ही नौनी ने डंडा उठाया, वो पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टच हो गया, जिससे नौनी को करंट लग गया। यहां तक की डंडा टच होते ही पूरे मकान में भी करंट दौड़ गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घबरा गये।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें