यूपी के मेरठ से एक ऐसी खबर सामने आई जिससे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। शादी का माहौल था उससे एक दिन पहले ही छोटे भाई सुरजीत ने बड़े भाई मिंटू की हत्या कर दी। मामला दो फरवरी का है, सुरजीत ने जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपी भाई ने बताया कि बड़ा भाई मिंटू शराब पीकर मां-पिता के साथ मारपीट करता था और उसके कई लोगों के साथ अवैध संबंध भी थे।