जगदीप धनखड़ को मिली जीत के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उन्हें बधाई दी है। मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, "देश के उपराष्ट्रपति पद पर श्री जगदीप धनखड़ की शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। बीएसपी ने व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को ध्यान में रखकर उन्हें अपना समर्थन दिया था। उम्मीद है कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने का भरसक प्रयास ज़रूर करेंगे।"