{"_id":"62ee80dbc6958d5a0c6c1659","slug":"decorations-in-the-monuments-with-tricolor-lights-in-agra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगामय हुए आगरा के स्मारक, ब्रज के प्राचीन मंदिर भी जगमगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगामय हुए आगरा के स्मारक, ब्रज के प्राचीन मंदिर भी जगमगाए
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 08:32 PM IST
Link Copied
आजादी के अमृत महोत्सव में ब्रज के प्राचीन मंदिरों और स्मारकों पर तिरंगामय लाइट की अद्भुत छटा बिखर रही है। शाम होते ही प्राचीन मंदिर और स्मारक जगमगा उठते हैं। वृंदावन के प्राचीन गोविंद देव मंदिर और मदन मोहन मंदिर में तिरंगामय रोशनी से सजावट की गई है। ब्रज के दोनों प्राचीन मंदिरों की अद्भुत छटा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इधर, आगरा के स्मारकों पर यह सजावट की गई है। यहां आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला और सिकंदरा स्मारक को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया है। ताजमहल सुरक्षा कारण से इस महोत्सव में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।