मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल मोड़ पर शनिवार की शाम पांच बजे फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने शांति देवी (50) को रौंदकर भाग गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक ही जगह पर वाहनों की टक्कर से लगातार हो रही मौतों से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने फोरलेन जाम करके बैठ गए।