मधुबन थाना क्षेत्र के देवसीपुर सिवान में रविवार की सुबह अज्ञात कारण से गेहूं की कटी फसल में आग लग गई। इसमें 25 किसानों का भूसा जलकर नुकसान हो गया।राम राजेश, झिनकू, सनेही, सुभाष आदि ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह दस बजे अज्ञात कारण से गेहूं की कटी फसल में आग लगी, लेकिन दो घंटे के प्रयास से ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।