फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी बोले...अवैध निर्माण कर जमीन पर कर रहे कब्जा, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Mar 2026 06:06 PM IST

घोसी कोतवाली में शनिवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अवैध निर्माण कर जमीन पर कब्जा करने और मारपीट की शिकायतें पहुंची। दो टीम भेजकर जमीन के दो मामलों का निपटारा कराया गया। इस दौरान 12 फरियादियों ने अपनी समस्याएं पेश की। अमिला अकटहा गांव निवासी सावित्री ने रोते हुए अपनी समस्या बताई। बताया कि पैतृक भूमि पर पट्टीदार कब्जा कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ऊथ सिंहपुर निवासी सौरभ राय ने मकान के विवाद के संबंध में, बरूहा गांव निवासी उर्मिला ने बताया कि उनकी बेटी का देवर कोपागंज थाने क्षेत्र के भरथिया कादीपुर निवासी शैलेश चौहान बीते 26 मार्च को घर आया। 27 मार्च की रात भोजन करने के बाद 12 बजे घर जाने की जिद करके निकल गया। कुछ देर बाद फोन करके जानकारी ली गई तो कराह रहा था और अब तक लापता है। मुजार बुजुर्ग गांव निवासी सोहित ने निर्माण कार्य रोकने, करमपुर गांव निवासी राम अवध सिंह ने विपक्षियों द्वारा निर्माण करके कब्जा करने की शिकायत की। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने राजस्वकर्मियों से कहा कि आज सबसे अधिक समस्याएं जमीन से जुड़ी प्राप्त हो रही हैं। जबकि आपके पास जमीन के एक एक कड़ी का हिसाब रहता है। इसलिए आप सभी अपने दायित्व को निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें, जिससे क्षेत्र के झगड़े समाप्त हो जाएं और पीड़ितों को कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े। इस दौरान राजस्व निरीक्षक मतीन खान, अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो सुधाकर, अरविंद कुमार पांडेय, आशीष वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें