{"_id":"69c76d11df125670510b14dd","slug":"video-bijnor-food-being-cooked-on-wood-stoves-at-brc-center-due-to-lpg-cylinder-shortage-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: गैस सिलिंडर न मिलने से बीआरसी केंद्र पर लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: गैस सिलिंडर न मिलने से बीआरसी केंद्र पर लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना
बिजनौर जनपद के धामपुर स्थित बीआरसी केंद्र पर शनिवार से तीन दिवसीय शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर पहली बार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों के लिए भोजन तैयार कराया जा रहा है।
गैस सिलिंडरों की कमी के कारण बीआरसी केंद्र पर कारीगरों को गैस के बजाय लकड़ी के चूल्हे बनाकर भोजन पकाने की व्यवस्था करनी पड़ी। कारीगर मनोज कुमार, वीर बहादुर सिंह और बासु राम ने बताया कि गैस सिलिंडरों का टोटा होने के कारण मजबूरी में लकड़ी के चूल्हों पर खाना पकाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पकाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लकड़ी भी लगभग एक हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल रही है। गैस सिलिंडर पर भोजन पकाने में कम समय लगता है और परेशानी भी नहीं होती।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भोजन की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कचौड़ी के स्थान पर तंदूर लगाया गया है, जिससे लकड़ी के जरिए तंदूरी रोटी बनाकर शिक्षकों को उपलब्ध कराई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।