मऊ की जिला कचहरी में पेशी के लिए आए एक कैदी राकेश ने खुद की ही गर्दन पर ब्लेड चला दिया। आरोपी का कहना है कि उसे साल 2005 में झूठे केस में फंसा दिया गया था, अबतक फैसला न होने से वो काफी परेशान है। घर में पत्नी और चार छोटी बेटियां हैं। आरोपी ने कोर्ट-कचहरी और पुलिस के झंझट से परेशान होकर खुद की ही गर्दन पर ब्लेड मार लिया।