फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर...कॉरिडोर और न्यास के प्रतीकों का यमुना में किया विसर्जन

अरुन पाराशर Updated Mon, 11 Aug 2025 09:24 PM IST

वृंदावन में प्रस्तावित कॉरिडोर और न्यास के विरोध में महिलाओं ने सोमवार को यमुना तट पर एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। बांकेबिहारी मंदिर पर एकत्रित होकर महिलाओं ने दो काले मटकों को यमुना नदी में विसर्जित कर अपनी असहमति और भावनाएं शांतिपूर्ण ढंग से व्यक्त कीं। बांकेबिहारी मंदिर गेट पर पहले महिलाओं ने एकत्र होकर दो मटके उठाए, जिनमें से एक पर 'न्यास' और दूसरे पर 'कॉरिडोर' लिखा गया था। मटकों को काले रंग से रंगा गया था जो विरोध का प्रतीक था। ठाकुर बांकेबिहारी जी की पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं यमुना तट की ओर रवाना हुईं। यमुना घाट पर पहुंचने के बाद दोनों मटकों को विसर्जित कर दिया। नीलम गोस्वामी का कहना है कि यह विसर्जन मात्र एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि आस्था के संरक्षण और विकास के नाम पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ मौन विद्रोह था। इसके बाद सभी महिलाएं निधिवन पहुंचीं और वहां शांतिपूर्वक विरोध जारी रखा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें