मथुरा के साैंख में अग्रवाल समाज के तत्वावधान में कस्बे में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मां लक्ष्मी व अग्रवाल समाज के 18 गौत्रों के प्रतीक राजकुमारों की झाकियां शामिल रहीं। कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शुभारंभ मुख्य जयंती संयोजक विष्णु अग्रवाल, शोभायात्रा संयोजक संजय बंसल अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने किया। शोभायात्रा से पूर्व मां लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में 18 राजकुमार घोड़ों पर सवार थे। बैंडबाजों की धुन पर अग्रयुवा जमकर थिरके। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल, छेदा लाल सिंघल, विशेष अग्रवाल, कपूर चंद, जुगल किशोर गोयल, गोकुलेश अग्रवाल, चौधरी वैभव गर्ग, चौधरी साकेत अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, सोनू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।