{"_id":"68d3c5c16fec9e37860be31d","slug":"video-the-ramlila-performance-has-begun-at-the-numaishkhet-ground-in-bageshwar-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: नुमाइशखेत में रामलीला का मंचन, नट-नटी से लेकर रामजन्म तक की लीला हुई प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: नुमाइशखेत में रामलीला का मंचन, नट-नटी से लेकर रामजन्म तक की लीला हुई प्रस्तुत
बागेश्वर जिले के नुमाइशखेत मैदान में रामलीला मंचन का आगाज हो गया है। पहली रात नट-नटी संवाद से भगवान राम के जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। देर रात तक नगरवासी रामलीला देखने के लिए दर्शक पंडाल में जमे रहे।
रामलीला का शुभारंभ बागनाथ मंदिर के पुष्कर गिरि महाराज, मनप्रीत गिरि और जगदीश गिरि और कमेटी के संरक्षकों ने किया। पहली रात की रामलीला में कोरस गान, नट-नटी संवाद, रावण, कुंभकर्ण, विभीषण की तपस्या और भगवान ब्रह्मा से वरदान मांगना, अयोध्या में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और जनकपुरी में सीता के जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। नट कि भूमिका में नीरज उपाध्याय, नटी में कासमी, दशरथ में पंकज पांडेय, और रावण की भूमिक में गुलशन कक्कड़ ने अभिनय किया। अन्य कलाकारों ने भी अपनी कला से दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक नवीन साह, अनिल साह, हरीश सोनी, विजय वर्मा, उमेश साह, अध्यक्ष दीप लाल साह, फकीर चंद्र, तारा पांडेय, अंकुर उपाध्याय, मनोज लोहनी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।