फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भगवान बैकुंठनाथ ने हनुमानजी की सवारी पर विराजमान होकर किया नगर भ्रमण

अरुन पाराशर Updated Thu, 06 Mar 2025 10:03 PM IST

वृंदावन में श्री वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख दिव्यदेश श्री गोदा हरिदेव मंदिर में आयोजित 21वां ब्रह्मोत्सव विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के अनुसार मनाया जा रहा है। इस 10 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ 3 मार्च को गरुड़ स्तंभ पर ध्वजारोहण से हुआ था, जिसके बाद प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान हो रहे हैं। भगवान बैकुंठनाथ हनुमानजी की सवारी पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। यह भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और गोपी उद्धव संवाद स्थल पर संपन्न हुई। वहां भगवान के स्वागत में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने आनंदपूर्वक देखा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें