मथुरा के सौंख कस्बा के ललता प्रसाद अस्पताल के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। शिविर के दौरान सायटिका, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, एड़ी का दर्द, कंधों का दर्द, हाथों के दर्द से पीड़ित मरीजों को परामर्श दिया गया। मरीजों को निशुल्क दवाई वितरित की गई। शुभारंभ पीएससी प्रभारी अनीता गोस्वामी ने किया। शिविर में सैकड़ो मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का परामर्श लिया। इस मौके पर डॉ रविंद्र गोस्वामी, डॉ ललित व्यास, डॉ देवेंद्र, शिवओम श्रीवास्तव, तुषार कुंतल, कृष्ण देव सिंह, प्रहलाद सिंह, ओमप्रकाश, प्रदीप, गोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।