{"_id":"694691f90c2a331e260fb75a","slug":"video-meerut-at-the-grievance-redressal-day-in-sardhana-tehsil-district-magistrate-vk-singh-was-strict-2025-12-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना तहसील में समाधान दिवस, डीएम वी.के. सिंह सख्त, बोले-शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना तहसील में समाधान दिवस, डीएम वी.के. सिंह सख्त, बोले-शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 20 Dec 2025 05:39 PM IST
Link Copied
सरधना तहसील सरधना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश, पेंशन से संबंधित प्रकरण, पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, विकास विभाग एवं चकबंदी विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।