मथुरा में विभिन्न राज्यों के शैक्षणिक बोर्ड की मार्कशीट, टीसी, विवाह प्रमाण पत्र समेत सभी प्रकार के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के सरगना को 4 सदस्यों के साथ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक साथी भागने में सफल रहा। सभी के कब्जे से विभिन्न विश्वविद्यालयों की मार्कशीट, प्रिंटर और फर्जी दस्तावेज बनाने में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद किया है।