भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम पहुंचे। यहां पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के समक्ष अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। जातिगत व्यवस्था बनाना भाजपा के संविधान के खिलाफ है। जनप्रतिधियों से अनुरोध और चेतावनी भी है कि आगे से जातिगत कोई कार्य न करें। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सभी हमेशा भाजपा के संविधान के अनुरूप ही आचरण करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं सात बार का जनप्रतिनिधि हूं। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनको बखूबी आता है। जैसे ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला हूं, उसी तरह पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा।