फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विहिप कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Nov 2025 08:43 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कूड़े के ढेर में दो मृत गोवंश को कुत्ते नोंचते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। यदि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे जनपद में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दीपक मिश्रा, आशीष पांडेय, राजेश चौहान, अभय सिह, अंशू पांडेय, सुभाष तिवारी, विक्की श्रीवास्तव, उदय पांडेय, राकेश चंदेल, अर्जुन पांडेय, धर्मेंद्र यादव, मोहित यादव, किशन दुबे आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत करहल के अधिशासी अधिकारी लेखराज भारती ने वायरल वीडियो की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें