मैनपुरी के बेवर में शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रैक्टिकल देने जा रहे 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।