मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बागपुर में सोमवार शाम रास्ते के विवाद ने एक ही खानदान के दो पक्षों में हुई मारपीट में एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। वृद्धा का पति भी गंभीर रूप से घायल है। आरोपी पक्ष फरार हो गया है। पुलिस ने देर शाम को शव पोस्टमार्टम को भेजा। ग्राम प्रधान व उसके भाई सहित परिवार के छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।