फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेवर में खाद के लिए मारामारी, महिला किसान भी कतार में रहीं परेशान

अरुन पाराशर Updated Wed, 10 Sep 2025 12:40 AM IST

आधा दर्जन समितियों पर खाद के लिए मारामारी है। बड़ी संख्या में महिला किसान खाद केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बेवर में कृभको का एक सेंटर ब्लाक के पास है। सचिव सचिन ने बताया कि केंद्र पर 1800 बोरियां डीएपी तथा 600 बोरियां यूरिया की हैं। पुलिस नहीं मिल पाने से खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है। रामलीला मैदान के सामने इफको का सेंटर हैं। वहां सोमवार को खाद का वितरण किया गया था। किसानों को बताया गया कि मंगलवार को सचिव अखिलेश मीटिंग में गए हैं। यहां पर भी किसानों की भीड़ लगी रही। परेशान किसानों ने मंगलवार को केंद्र के बाहर प्रदर्शन करके खाद का वितरण कराने की मांग की है। इंद्रवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, रघुवीर सिंह, जगपाल सिंह, रामकिशन, रीना, मोहनी, बेबी, सावित्री, सपना, अरुणा मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें