फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्राह्मण की बेटियों पर IAS संतोष वर्मा ने की ऐसी टिप्पणी, खौल उठा पूरे समाज का खून

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 03:10 PM IST

मध्य प्रदेश के अजाक्स के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आईएएस ऑफिसर संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण कन्याओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तहसील के गेट पर उनका पुतला फूंका गया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा) जिला अध्यक्ष एडवोकेट आदित्य दीक्षित की अगुवाई में दर्जनों ब्राह्मण समाज के लोगों ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री के नाम एसडीम गोपाल शर्मा को ज्ञापन देकर उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही करने की मांग की। गौरतलब है कि एक सार्वजनिक सम्मेलन में संतोष वर्मा ने कहा था कि जब तक उनके बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान न दे अथवा उससे संबंध न बना ले तब तक आरक्षण मिलना चाहिए।इसी को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट आदित्य दीक्षित विमल दुबे अभय पांडे विशेष दुबे मोहित पांडे सुधीर दुबे एडवोकेट अभिषेक दुबे रमाकांत दुबे एडवोकेट धर्म मिश्रा विजय अग्निहोत्री कमलेश दुबे एडवोकेट आदि मौजूद रहे। फोटो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें