थाना महोबकंठ के सौरा गांव में मकान के अंदर एक महिला का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पीड़िता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के खातिर बेटी की गला दबाकर हत्या करने और शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा कुलपहाड़ निवासी रामनरेश विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि बेटी प्रियंका (22) की शादी 11 दिसंबर 2022 को सुनील विश्वकर्मा निवासी सौरा के साथ की थी।