फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई

शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Apr 2025 08:16 PM IST

थाना अजनर के एक गांव में खेत से घर लौट रही आठवीं की छात्रा से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है। 27 अप्रैल की देर शाम वह खेत से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और एकांत स्थान पर ले गए। छात्रा का आरोप है कि दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा खामोश रही। मंगलवार की शाम जब मां ने बेटी को उदास देखा तो कारण पूछा। तब पीड़िता ने रो-रोकर पूरी घटना बताई। देर रात पिता ने थाना अजनर पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद व प्रिंस के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें