{"_id":"6811e6a8c1e7a3ff2701e9d9","slug":"video-bjp-state-minister-and-district-in-charge-vikas-sharma-targeted-congress-in-champawat-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- संविधान की चिंता छोड़ अपनी चिंता करे कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- संविधान की चिंता छोड़ अपनी चिंता करे कांग्रेस
जिला मुख्यालय चंपावत के भाजपा कार्यालय में कांग्रेस की देहरादून में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली के लिए प्रेस वार्ता की। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में आयोजित वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी विकास शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा वर्ष 1951 में संविधान का पहला संशोधन कांग्रेस के ही शासन में हुआ। नेहरू, इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल भी लगाया था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने वर्ष 1954 में वक्फ अधिनियम पारित किया, 1961 में अनुच्छेद 66 और 71 में संशोधन कर उपराष्ट्रपति के निर्वाचन प्रक्रिया में बदलाव किए, 1975 में देश में आपातकाल, 1971 में अनुच्छेद 31 में संशोधन कर भारत में संपत्ति के मौलिक अधिकार को समाप्त, 1975 में संविधान का 38वां संशोधन करके आपातकाल पर न्यायिक समीक्षा आदि बदलाव कांग्रेस ने किए, 2013 में वक्फ अधिनियम में संशोधन कर वक्फ बोर्डों को संपत्ति हड़पने के असीमित अधिकार दिए, लेकिन अब कांग्रेस संविधान बचाव रैली कर सिर्फ नाटक कर रही है। यहां पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी, सह मीडिया प्रभारी सूरज प्रहरी, शंकर पांडेय, हरीश पांडेय, दलीप सिंह, सतीश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, बहादुर फर्त्याल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।