फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में सेवानिवृत्त सैनिक के घर चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2025 08:36 PM IST

शहर के यशोदानगर में सेवानिवृत्त सैनिक के घर से हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से चोरी गई लाइसेंसी रिवॉल्वर, 2.25 लाख नकद व करीब 40 ग्राम सोने के गहने भी बरामद किए। एसपी ने खुलासा करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को 10 हजार देकर पुरस्कृत किया। यशोदानगर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक लोकेंद्र मिश्रा 19 जनवरी की रात शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर, नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें