शनिवार को तहसील कुलपहाड़ में समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था। तभी चित्रकूट धाम मंडल बांदा के मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस. भी पहुंच गए। यहां एसडीएम सहित अन्य अधिकारी अनुपस्थित नजर आए। हालांकि कुछ ही समय में एसडीएम कुलपहाड़ डा. प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। मंडलायुक्त ने देरी से आने पर नाराजगी जाहिर की। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एसडीएम ने बताया कि वह एफआईआर कार्य में लगे थे। इस पर वीडियो में मंडलायुक्त नाराजगी के लहजे में कह रहे है कि समाधान दिवस में कमिश्नर हैं डीआईजी हैं और तुम घूम रहे हो, लोग खड़े हैं, कौन सा एफआईआर कर रहे हो। हालांकि इतना कहकर वे शांत हो गए।