फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में तीन दिन पहले हुए विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर

शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 07:30 PM IST

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सूपा मंडी के पास खड़े युवक को बाइक सवारों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा गांव निवासी पवन रावत (32) का तीन दिन पहले शहर के ऊदल चौक में एक युवक से विवाद हो गया था। कहासुनी होने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार को पवन सूपा मंडी स्थित अपने रिश्तेदारों के फार्म हाउस गया था। इसी दौरान हाईवे से जिले के प्रभारी मंत्री का काफिला गुजरा। हूटर की आवाज सुनकर पवन फार्म हाउस से बाहर निकल आया। काफिला जाने के पांच मिनट बाद बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंच गए और पवन के सीने में तमंचा अड़ा दिया। फायर करने के दौरान युवक ने तमंचा पकड़ लिया। इससे गोली उसके हाथ में लगी और वह जमीन पर गिर गया। तब आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई। जहां से डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें