वैश्य समाज की पहचान, उत्थान और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। भैरहवा के एक होटल के सभागार में राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल का प्रथम रूपनदेही जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में नेपाल के विभिन्न जिलों से आए वैश्य समाज के करीब 17 वैश्य समाज के अध्यक्षों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि, काठमांडू जिला के अध्यक्ष ई. रामचंद्र शाह ने कहा कि “वैश्य समाज नेपाल की कुल जनसंख्या का लगभग 35 प्रतिशत है, इसके बावजूद अब तक वैश्य आयोग का गठन नहीं हो पाया है।