नौतनवा नगर के सिद्धार्थनगर वार्ड स्थित गोशाला की भूमि विवाद को लेकर गोशाला समिति और स्थानीय प्रशासन के बीच तीखी झड़प होने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब 1 घंटे की गहमागहमी और अधिकारियों की सख्ती के बाद निर्माण कार्य रुकने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।