महराजगंज के जिला पंचायत सभागार में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने प्रबुद्ध युवा वर्ग के साथ 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का विचार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने का प्रस्ताव रखता है। इसके तहत मतदाता एक ही दिन अपने निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों के लिए मतदान कर सकेंगे, हालांकि पूरे देश में मतदान कई चरणों में हो सकता है।