मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर नव नाथ प्रसाद ने सीएचसी परतावल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी रजिस्टर, इमरजेंसी रूम, अटेंडेंस रजिस्टर, दवा का रख-रखाव, महिला विंग आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला विंग में भर्ती प्रसूताओं को ठंड से बचाव के उपाय की व्यवस्था, कंबल की व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए।